गुफरान नूर को पड़ा दिल का दौरा, अलीगढ़ से बसपा के लोकसभा प्रत्याशी है गुफरान

Dr. Bhishm Vrat Yadav | अलीगढ़ | 26

बसपा अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बदल सकती है क्यों कि वर्तमान प्रत्याशी को दिल का दौरा पड़ा है

नामांकन से पहले बसपा प्रत्याशी की हालत बिगड़ने से राजनीतिक गलियारे में टिकट को लेकर अलग-अलग चर्चा हो रही हैं।
चर्चा है कि बसपा अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बदल सकती है क्यों कि वर्तमान प्रत्याशी को दिल का दौरा पड़ा है। अभी आधिकारिक तौर पर संगठन ने इस पर कोई जानकारी नहीं दी है।अलीगढ़ से बहुजन समाज पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी गुफरान नूर को अचानक दिल का दौरा पड़ा है। उन्हें शहर के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
गुफरान नूर की सलामती के लिए उनके समर्थक दुआएं कर रहे हैं।बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र से गुफरान नूर को अपना प्रत्याशी घोषित किया था। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद बाबू मुनकाद अली ने उसकी घोषणा की थी। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद बसपा में भी नामांकन करने की तैयारी चल रही थीं। 31 मार्च को दोपहर 1 बजे प्रत्याशी को दिल का दौरा पड़ गया। आनन-फानन में उन्हें शहर के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।चिकित्सालय पर उनके समर्थकों की भीड़ लगी हुई है। समर्थक उनकी सलामती की दुआएं कर रहे हैं।