अलीगढ़ पहुंचे प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह, भाजपा के संकल्प पत्र की विशेषताओं पर डाला प्रकश

Dr. Bhishm Vrat Yadav | अलीगढ़ | 15

अलीगढ़ के रामलीला मैदान में प्रदेश महामंत्री ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की और कहा कि इन्हें आगे बढ़ाना ही पार्टी की प्राथमिकता है

भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र की चुनिंदा बातों पर प्रकाश डालते हुए भाजपा के प्रदेश के महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान ने लोकसभा प्रत्याशी सतीश गौतम के पक्ष में माहौल बनाया। इतना ही नहीं यहां अलीगढ़ के रामलीला मैदान में स्थानीय मीडिया से रूबरू प्रदेश महामंत्री ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की और कहा कि इन्हें आगे बढ़ाना ही पार्टी की प्राथमिकता है।इस दौरान उन्होंने धारा 370,राम मंदिर के साथ साथ उज्ज्वला योजना,इज्जत घर, बिजली,पानी,शिक्षा,सुरक्षा और रोजगार व स्वास्थ्य सेवाओं का आंकड़ों के साथ जिक्र किया और कहा कि जो लोग भाजपा के संकल्प पत्र पर सवाल खड़े कर हैं उनकी सोच और मानसिकता पर हंसी आती है।इस प्रेस वार्ता में यहां पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष इंजीनियर राजीव शर्मा,रेलवे बोर्ड सलाहकार समिति के सदस्य संजय गोयल,विमल अग्रवाल,अनिल राज गुप्ता,सुरेश चंद्र शर्मा,देव अग्रवाल और चुनाव संचालन समिति लोकसभा मीडिया संयोजक भूपेंद्र वार्ष्णेय मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 

Related Items